Search

 
 
 

चक्रधरपुर : लोक आस्था का पर्व छठ पर पूजा सामग्री खरीदने के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

 
Chakradharpur : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर चक्रधरपुर के बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ मंगलवार उमड़ पड़ी. लोगों ने फल के साथ पूजा सामग्रियों की जमकर खरीदारी की. हालांकि बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में सामान की कीमत करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है. लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है. आज बाजारों में खरना को लेकर आम की लकड़ी, घी, मिट्टी का चूल्हा, साठी का चावल खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में रही. देर शाम तक शहर के बाटा रोड, गुदड़ी बाजार, मेन रोड, कपड़ा पट्टी, तंबाकू पट्टी, मछली पट्टी, इतवारी बाजार, पुरानी रांची रोड आदि बाजार में व्रती व उनके परिजन समान खरीदते रहे. छठ व्रत में केला का बड़ा महत्व है. शहर में केले की मांग आम दिनों से ज्यादा बढ़ गई है. इसे देखते हुए सोमवार को फल विक्रेताओं द्वारा 3 ट्रक केला मंगाया गया है. फल की कीमत : सेब : 80 से 100 रुपये किलो, संतरा : 80 से 100 रुपये किलो, डाब : 30 रुपये पीस, अंगुर : 120 से 150 रुपये किलो, केला खांदी : 350-5000 रुपये. मूली : 150 रुपये किलो, गाजर : 150 रुपये किलो, पानीफल सिघाड़ा : 100 रुपये किलो, गन्ना : 20 से 30 रुपये पीस, अनानस : 100 रुपये पीस, शरीफा : 80 से 100 रुपये किलो, नारियल : 25 से 30 रुपये पीस, नींबू (बड़ा ) : 30 रुपये पीस, कच्ची अदरक : 150 रुपये किलो, कच्ची हल्दी : 150 रुपये किलो. पूजा सामग्री : सूप : 100-160 रुपये, दउरा : 160-300 रुपये, आम लकड़ी : 30 रुपये, आलता : 10 रुपये (6 पीस), सिंदूर(लाल) : 10 रुपये, सिंदूर(पीला) : 10 रुपये, धागा : 40 रुपये का 12 पीस, पंच मेवा : 40 का पैक, सूप का सामान : 60 रुपये, जाफर : 10 का पीस, सुपारी : 5 रुपये का पीस. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/diwali-faded-for-1-28-lakh-pensioners-of-east-singhbhum-money-was-not-received-even-in-chhath/">पूर्वी

सिंहभूम के 1.28 लाख पेंशनरों की फीकी रही दिवाली, छठ में भी नहीं मिला पैसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही