Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, ग्राहकों से गुलजार हुआ बाजार

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दीपावली की खरीदारी के लिए रविवार को चक्रधरपुर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. शहर के गुदड़ी बाजार के अलावे पवन चौक, कपड़ा पट्टी रोड, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, इतवारी बाजार में दीपावली को लेकर विसेश तौर पर दुकानें लगाई गई है. यहां पहुंच लोगों ने मिट्टी के दीये, मिट्टी के खिलौने, मोमबत्ती, थर्माकोल के घरौंदा, मूर्तियां, सजावट के तरह-तरह के सामान, मिठाई, पूजन सामग्री इत्यादि की खरीदारी की. इसके साथ ही रंगीन इलेक्ट्रिक बल्ब व झालरों की भी काफी डिमांड रही. रविवार को चक्रधरपुर में सप्ताहिक बाजार होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-journalist-sunil-sinhas-mother-passes-away-wave-of-mourning/">चाईबासा

: पत्रकार सुनील सिन्हा के माता का निधन, शोक की लहर

बाजार बेहतर रहने से दुकानदार भी है खुश

चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार के सजावटी सामानों के दुकानदार मन्नू गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की तुलना इस वर्ष का बाजार अच्छा है. कोविड के कारण पिछले दो सालों में काफी नुकसान उठाना पड़ा था, परंतु इस बार थोड़ी राहत मिली है. कुम्हार पट्टी में मिट्टी के दीए बेचने वाले भरत लाल प्रजापति ने कहा कि लोग पिछले साल की तुलना इस बार ज्यादा मिट्टी के दीए खरीद रहे हैं. डेढ़ सौ रुपए में सौ दिए बेचे जा रहे हैं. इसके साथ ही तरह-तरह के मिट्टी के खिलौनों की भी ज्यादा डिमांड है. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-police-pasted-advertisements-in-the-house-of-absconding-criminal/">सोनुवा

: फरार अपराधी के घर में पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही