Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मकर संक्रांति को लेकर बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है. पर्व को लेकर अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. बुधवार को चक्रधरपुर के सप्ताहिक बाजार में मकर संक्रांति की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. खासकर ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार, बाटा रोड, पवन चौक, पुरानी रांची रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, कपड़ा पट्टी रोड, इतवारी बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-sudhir-sahu-became-proctor-of-jamshedpur-womens-university/">जमशेदपुर

: डॉ सुधीर साहू जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर बने
सबसे ज्यादा भीड़ खाद्यान्न सामग्री की दुकान, कपड़े व जूते-चप्पल की दुकानों में रही. वहीं पीठा बनाने के लिए मिट्टी के अरना व मिट्टी के अन्य बर्तनों को भी लोगों ने खरीदा. भीड़ के कारण दोपहर में पुरानी रांची रोड व बाटा रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसके बाद पुलिस के जवानों ने आकर जाम को खाली कराया. बता दे कि पोड़ाहाट अनुमंडल में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही