Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मंडा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दहकते अंगारों पर चले भक्त

Chakradharpur (Shambhu Kumar) :पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव बाबा बुढ़ा महादेव मंदिर परिसर में आयोजित मंडा मेला के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शनिवार को अग्नि परीक्षा व झूलन को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे. जहां अग्नि परीक्षा के दौरान उपासकों ने अंगारों पर चलकर व भोक्ताओं ने बीस फीट की ऊंचाई पर बल्ले के सहारे झूलकर अपनी आस्था जतायी. शनिवार को बंदगांव घाट तालाब में पाट एवं बनस पूजा विधिवत व पारंपरिक तरीके से की गई. इसके बाद अग्नि परीक्षा, झूलन व बलिपूजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-21-students-of-netaji-subhash-university-locked-in-wipro-technologies/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 21 छात्र विप्रो टेक्नोलॉजीज में लॉक

 मेले में दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे

मेले में तरह-तरह के झुले, खिलौने व खानपान के दुकान लगाये गये थे जिसका लुत्फ लोगों ने उठाया. इस अवसर पर छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया. मेला में बंदगांव के अलावे चक्रधरपुर, खुंटी, मनोहरपुर, सोनुवा, गुदड़ी के अलावे झारखंड से सटे दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे थे. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़, शरबत, पानी का भी वितरण किया गया.आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक रमेश सिंह, अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, उपाध्यक्ष नंदू मुंडरी, सचिव विवेक सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंहदेव, रासबिहारी सिंह, बुधवा मुंडा, राजेन्द्र मछुवा के अलावे अन्य सदस्य व स्थानीय लोग ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-family-met-ssp-regarding-the-arrest-of-the-accused-cremated-after-assurance/">जमशेदपुर

: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिला परिवार, आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार

विधायक सुखराम उरांव ने शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

बंदगांव के बाबा बुढ़ा महादेव नाम से प्रख्यात शिव मंदिर में शनिवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने पहुंच कर पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने बेहतर तरीके से आयोजन को सफल बनाने पर समिति की सराहना की. मौके पर भोक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि मंडा मेला जिसे भोक्ता पर्व भी कहा जाता है, यह प्राचीन काल से यहां के आदिवासी पीढ़ी दर पीढ़ी बुढ़ा बाबा यानी अपने सृष्टिकर्ता पूर्वजों के प्रति समर्पित होकर कठिन परम्परा का पालन करते आ रहे हैं. इस अवसर पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने भी उपस्थित थे. उन्होंने बभी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही