Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: सीआरपीएफ 60 बटालियन ने शौर्य दिवस पर लगाई हथियारों की विशेष प्रदर्शनी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन ने विशेष रूप से शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों के लिए हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया. जिससे छात्र-छात्राओं को देश की शक्ति से परिचित होने के साथ देश सेवा की प्रेरणा मिली. इस अवसर पर कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, उप कमांडेंट जियाउल हक, सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार के साथ सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए. स्कूल के फादर जॉनी पी देवासिया, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tuivirs-panchayat-servant-dies-after-falling-into-a-water-filled-drain/">चाईबासा

: पानी से भरी नाली में गिरने से तुईवीर के पंचायत सेवक की मौत
[caption id="attachment_286398" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/09ajsr15a-300x179.jpg"

alt="" width="300" height="179" /> हथियारों की प्रदर्शनी देखते बच्चे.[/caption]

60 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में मना शौर्य दिवस

60 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में शौर्य दिवस का आयोजन किया गया. कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने परेड की सलामी ली एवं जवानों को संबोधित किया. सैनिक सम्मेलन के उपरांत सभी ने वीरता एवं शौर्य की शपथ ली तथा अखंड भारत के लिये सदा अपने कर्तव्यों पर डटे रहने का प्रण लिया. मालूम हो कि 60 बटालियन को कुछ दिनों पूर्व ही सर्वश्रेष्ठ बटालियन की ट्राफी का सम्मान प्राप्त हुआ है.

 क्‍यों मनाया जाता है शौर्य दिवस

विदित हो कि इस दिन सीआरपीएफ की द्वितीय बटालियन की एक कंपनी ने कच्छ के क्षेत्र में वर्ष 1965 में हुए पाकिस्तानी आक्रमण को परास्त किया था एवं देश की सीमाओं की रक्षा की थी. सीआरपीएफ के इस असाधारण पराक्रम को देशभर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर देश में सीआरपीएफ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-efforts-to-reconnect-840-children-dropout-from-school-intensified/">चाईबासा

: विद्यालय से ड्रॉपआउट 884 बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने की कवायद तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही