Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सीआरपीएफ 60वीं बटालियन ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60वीं बटालियन मुख्यालय में शुक्रवार को बटालियन का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह में बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी (वर्तमान में कार्यवाहक कमांडेंट) विजोटो टिनी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेने के उपरान्त बल के शहीद हुए जवानों को याद किया गया. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी विजोटो टिनी ने बटालियन के गौरवमय इतिहास एवं उपलब्धियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 60वीं बटालियन की स्थापना एक सितंबर 1971 को राजस्थान के अजमेर में हुई थी. इसके उपरांत इसे देश के विभिन्न भागों में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों, उग्रवाद, आतंकवाद, दंगा नियंत्रण तथा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य आदि ड्यूटी के लिए तैनात किया जाता रहा है, जिसे बटालियन ने बड़ी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ निभाया है. वर्तमान में यह बटालियन वर्ष 2010 से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों में नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. वर्ष 2021 में इस बटालियन को पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान में अर्जित सफलता तथा एलडब्ल्यूई क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ का बेस्ट ऑप्स बटालियन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही इस बटालियन के 08 अधिकारियों एवं कार्मिकों को नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन के लिए 15 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति द्वारा वीरता का पुलिस पदक प्रदान किया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-CRPF-SHRADHANJALI.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-success-was-achieved-due-to-unity-of-state-workers-and-teachers-ganguly/">आदित्यपुर

: राज्यकर्मियों व शिक्षकों की एकता के कारण मिली सफलता – गांगुली

कई अभियानों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-CRPF-SAMMAN.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />
इस बटालियन ने अपने कार्यक्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ मिलकर आधारभूत संरचना के निर्माण, विभिन्न सामाजिक दायित्वों के साथ गहन पौधरोपण अभियान, आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा इत्यादि अभियानों को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. देश की आंतरिक सुरक्षा मामलों के साथ-साथ अन्य कर्तव्यों का भी इस बटालियन ने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विकास सिंह, उप कमांडेंट जियाउल हक, अनिल कुमार, डॉक्टर राजकुमार, सहायक कमांडेंट राणा प्रताप सिंह, विकास कुमार, गिरीश कुमार, संजीत कुमार, राजेश कुमार पांडे, गौरी शंकर ठाकुर सहित सूबेदार मेजर और सभी कम्पनियों से अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-CRPF-SANSKRITIK.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />
इसे भी पढ़ें : हिट">https://lagatar.in/lack-of-awareness-in-hit-and-run-case-only-35-people-got-compensation-in-63-cases-in-ranchi/">हिट

एंड रन मामले में जागरूकता का अभाव, रांची में 63 मामले में सिर्फ 35 लोगों को मिला मुआवजा

खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/CKP-CRPF-SANSKRITIK-1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />
इस अवसर पर कैम्प परिसर में जवानों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जवानों ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य, नाटक पेश किए. वहीं सभी मेसों में बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही