Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सीआरपीएफ जवान अमित ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान अमित सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार देर रात घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा कैंप की है. बताया जाता है कि अमित सिंह ने पहले कैंप परिसर में गोलियां चलाईं. इसके बाद इंसास गन को अपने सिर पर सटाकर गोली मार ली. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शुक्रवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में जवान के शव का पोस्टमार्टम कराकर सीआरपीएफ 60वीं बटालियन चक्रधरपुर के आसनतलिया स्थित मुख्यालय ले जाया गया. वहां कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, उप कमांडेंट जियाउल हक समेत अन्य अधिकारी व जवानों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शव को रांची भेजा गया. वहां से हवाई मार्ग से पैतृक गांव जम्मू कश्मीर के बिसना के देवली भेज दिया गया. इधर आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि घरेलू परेशानी के कारण उसने आत्महत्या की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-28th-foundation-day-ceremony-of-patanjali-yogpeeth-organized/">चांडिल

: पतंजलि योगपीठ का 28वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
जम्मू कश्मीर का रहने वाला था जवान अमित सिंह आराहसा कैंप में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले जवान अमित सिंह जम्मू कश्मीर के जम्मू जिला के लसवाडा अंतर्गत बिसना के देवली का रहने वाला था. घटना के बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई. वर्ष 2005 में अमित सिंह सीआरपीएफ ज्वाइन किया था. वर्ष 2021 में उसकी पोस्टिंग चक्रधरपुर के सीआरपीएफ 60वीं बटालियन में हुआ था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही