Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सीआरपीएफ ने लगाया चिकित्सा शिविर, खेल सामग्री का वितरण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गोइलकेरा के सुदुर्वर्ती क्षेत्र कदमडीहा पंचायत अंतर्गत सायतबा गांव में सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इसमें लगभग 120 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जांच के दौरान मलेरिया के दो मरीज मिले, इनके अलावे अन्य मरीजों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. ग्रामीण युवाओं के बीच जर्सी, फुटबॉल, वॉलीवॉल व अन्य खेल सामग्री बांटी गई और ग्रामीणों को भोजन के पैकेट दिए गए. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-information-given-to-crpf-jawans-about-cyber-security-at-kuida-camp-goilkera/">सोनुवा

: गोइलकेरा के कुईड़ा कैंप में सीआरपीएफ जवानों को साईबर सिक्युरिटी की दी गई जानकारी

ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधारने के लिए चलाया जा रहा प्रोग्राम

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीआरपीएफ कमाडेंट आनन्द कुमार जेराई ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीआरपीएफ एवं आम जनता के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना है. पुलिस एवं जनता के बीच अविश्वास की खाई को पाटने के लिए सीआरपीएफ सदा तत्पर रही है. नक्सल क्षेत्र के लोगों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने एवं उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया है. मौके पर सीआरपीएफ अधिकारी विकास सिंह, डॉ जगत नारायण सोरेन, डॉ सायरा बानो, राजेश कुमार पांडे, अमरेंद्र कुमार रॉय, विकास कुमार, गोईलकेरा थाना के थाना प्रभारी राहुल कुमार, इंद्रजीत मण्डल समेत जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-three-arrested-for-stealing-from-closed-abhijeet-company/">सरायकेला

: बंद अभिजीत कम्पनी से चोरी करते तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही