Search

 
 
 

चक्रधरपुर : जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में खुला सीएससी केंद्र, प्राचार्य ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : जवाहर लाल नेहरु कॉलेज परिसर में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. प्रो. श्रीनिवास कुमार ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का उद्घाटन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से उठाया गया यह एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि सीएससी छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है. छात्र कैफे में समय और पैसा बर्बाद किए बिना प्रिंटआउट प्राप्त कर सकते हैं. फॉर्म भर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mp-chandraprakash-and-mla-sudivya-met-union-minister-gadkari/">गिरिडीह

: केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद सांसद चंद्रप्रकाश व विधायक सुदिव्य

परीक्षा फार्म भरने में विद्यार्थियों को होती थी परेशानी

मौके पर प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि पहले परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को बाहर जाना पड़ता था. वहां अक्सर फार्म भरने में गलती हो जाती थी. इससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कॉलेज परिसर में प्रज्ञा केंद्र खुल जाने से गलती की संभावना नहीं रहेगी. उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं की सारी आवश्यकताएं यहां पूरी होंगी. उन्होंने कहा कि सरकारी दर पर छात्र-छात्राएं अपना पैन कार्ड व आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात प्रिंट कर सकते हैं. इस अवसर पर प्रो. एके ओझा, प्रो. आदित्य कुमार, प्रो. एसपी रावत, प्रधान लिपिक पंकज कुमार प्रधान, भवानी मिश्रा, धीरज कुमार महतो, किशन बाहदुर, सौरभ कुमार, विकास मंडल समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही