Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: कपड़ा टांगने के समय तार में आया करेंट, दर्जी की हुई मौत

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : रविवार की सुबह करीब 9 बजे चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत इटोर पंचायत के घाघरा घाट गांव में घर में टंगे तार में अचानक विद्युत प्रवाहित हो जाने से 35 वर्षीय सिदीयु हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के मुताबिक घाघरा घाट गांव निवासी सिदीयु हेंब्रम दर्जी का काम करता था. रोजाना की तरह रविवार की सुबह वह घर पर कुछ कपड़ा सिलाई के बाद पास ही लगे लोहे के तार पर टांग रहा था. इस दौरान उसी तार में बिजली दौड़ जाने के कारण सिदीयु हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मालूम हो कि सिदीयु हेंब्रम अविवाहित था. उसकी मौत के बाद परिवार में मां जेमा कुई, भाई मानकी हेंब्रम, निरल हेंब्रम, सागर हेंब्रम समेत अन्य सदस्य हैं. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.

बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने का होगा प्रयास: सामड

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. जिसके बाद पूर्व विधायक ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की. इस दौरान पूर्व विधायक श्री सामड ने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पहले मृतक का पोस्टमार्टम होगा. उसके बाद बिजली मिस्त्री द्वारा घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार की ओर से विद्युत विभाग में आवेदन करेंगे, ताकि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही