Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: साइकिल रैली निकाल दिया ईंधन बचाने का संदेश

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : भारत पेट्रोलियम एवं पीसीआरए के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चक्रधरपुर नगर में ईंधन बचत जागरुकता साइकिल रैली निकाली गई. केडिया पेट्रोल पंप से अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने झंडा दिखा कर रैली को रवाना किया. साइकिल रैली में स्कूली छात्र जागरुकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर सम्मिलित हुए. रैली केडिया पेट्रोल पंप से मुख्य मार्ग होते हुए मारवाड़ी स्कूल तक निकली. इस दौरान स्कूली बच्चों ने ईंधन बचाओ का नारा लगाया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-running-away-from-the-organization-due-to-the-security-forces-raid-and-surrender-policy/">चाईबासा:

सुरक्षा बलों की दबिश व आत्‍मसमर्पण नीति से संगठन छोड़ भाग रहे नक्‍सली

ईंधन बचाने से ही बचेगा पर्यावरण और पैसे भी : एसडीओ

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि साइकिल रैली का संदेश है कि ईंधन बचाने से ही आपके पैसे और पर्यावरण बचेगा. साइकिल चलाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है. ईंधन बचाने के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ईंधन की बचत और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सभी का योगदान आवश्यक है. इस अवसर पर सौम्या प्रधान, प्रियजीत कर,  श्याम यादव, वरूण आहूजा,  अपूर्व पोद्दार,  महेंद्र केडिया, स्कूली छात्र और पेट्रोल पंप कर्मचारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-government-itself-insecure-what-will-it-protect-people-kapil-mishra/">जमशेदपुर:

झारखंड सरकार खुद असुरक्षित, लोगों की क्या सुरक्षा करेगी- कपिल मिश्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही