Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मारवाड़ी युवा मंच की ओर से साइक्लोथॉन 3.0 आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन 3.0 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने साइकिल चलाकर सेहत को दुरुस्त रखने का संकल्प लिया. साइक्लोथॉन 3.0 का शुभारंभ चक्रधरपुर के रेलवे स्टेशन से किया गया. जहां मुख्य रूप से चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण उपस्थित हुए. लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि वर्तमान के भाग दौड़ की जीवनशैली में सेहत को चुस्त दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है. हमें अपने दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है. इसमें सुबह-सुबह की मॉर्निंग वॉक, नियमित रूप से साइकिल चलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. कम दूरी की यात्रा कम से कम आवश्यक रूप से साइकिल चलाकर ही किया जाना चाहिए. [caption id="attachment_741390" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Cyclothon-1-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" /> रेलवे स्टेशन के बाहर साइक्लोथॉन 3.0 पर संबोधित करते थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cswr-organization-made-women-of-saranda-aware-about-cleanliness/">किरीबुरू

: सीएसडब्ल्यूआर संस्था ने सारंडा की महिलाओं को स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

साइक्लिंग के फायदे के बारे में बताया गया

[caption id="attachment_741391" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Cyclothon-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साइक्लोथॉन के दौरान जुटे मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा के पदाधिकारी, सदस्य व स्कूली बच्चें.[/caption] इस दौरान सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण ने भी साइक्लिंग के फायदों के बारे में बताया. साइक्लोथॉन में सभी साइकिल चलाकर रेलवे के बाल उद्यान, महात्मा गांधी उद्यान, केंद्रीय विद्यालय, बालाजी मंदिर, पंचमोड़ होते हुए पुनः चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां इसका समापन किया गया. मौके पर मारवाड़ी युवा चक्रधरपुर शाखा के अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, नरेश केडिया,आकाश काबरा, पियूष अग्रवाल,जतिन शाह,अवध खिरवाल,संतोष अग्रवाल, प्रतिक शाह, पुच्चू भगेरिया के मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्य, नव भारत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं, स्काउट एंड गाइड्स के कैडेट्स के अलावे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :टारगेट">https://lagatar.in/809-jawans-of-jharkhand-police-could-not-even-distinguish-the-target/">टारगेट

भी नहीं भेद पाये झारखंड पुलिस के 809 जवान
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही