Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सुकरूडीह में डे नाइट फुटबॉल मैच आयोजित, बड़पोश एफसी की टीम बनी विजेता

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की आसनतालिया पंचायत के सुकरूडीह गांव में आसनतलिया कुड़मी समाज के तत्वावधान में डे नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. इस फुटबॉल मैच में कुल 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच चक्रधरपुर के मुंडियादल एफसी और मनोहरपुर के बड़पोश एफसी के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बड़पोश एफसी की टीम 2-0 से विजेता रही. मुंडियादल एफसी की टीम उपविजेता बनी. संग्राम एफसी रोलाडीह को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-womens-commission-how-to-get-justice-even-the-envelopes-of-the-complaint-do-not-open/">झारखंड

महिला आयोग : कैसे मिलेगा न्याय, कंप्लेन के लिफाफे तक नहीं खुलते

इस प्रतियोगिता के लेकर ग्रामीणों में रहती है उत्साह

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद समाजसेवी दिनेश महतो, बसंत महतो, रोमित महतो ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा की समाज द्वारा सुकरूडीह में पिछले पांच वर्षों से डे नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह रहता है. इस फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, कमलेश महतो, सुर्य प्रकाश महतो, राजेश महतो, हरी मिंज, राजा राम महतो, गंगाधर महतो, बालेश्वर महतो, अमर सिंह हेंब्रम, पांडू हेंब्रम, प्रकाश महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही