Search

 
 
 

चक्रधरपुर : आदि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दयानंद पाणी, सचिव अशोक षाड़ंगी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के पुरानी बस्ती गुंडिचा मंदिर के सभागार में बुधवार को श्रीश्री आदि दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक रमाकांत दास की अध्यक्षता हुई. बैठक में पिछले वर्ष की दुर्गा पूजा में खर्च हुए आय व्यय को ब्यौरा रखा गया. तत्पश्चात पुरानी कमेटी को भंग कर नई समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से दयानंद पाणी को अध्यक्ष, अशोक षाड़ंगी को सचिव मनोनीत किया गया. जबकि अश्विन मंडल, लव मंडल, अश्वनी दास को उपाध्यक्ष, दिनेश जेना, सपन मिस्त्री, जय प्रकाश दास को सहसचिव तथा पवित्र मोहन मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-honorarium-of-anganwadi-workers-helpers-increased-the-union-expressed-its-gratitude-to-the-cm/">मनोहरपुर

: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, संघ ने सीएम का जताया आभार

1984 से अशोक षाड़ंगी चुने जा रहे हैं सचिव

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि महाष्टमी और महानवमी की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बताया गया कि दो वर्ष कोरोना के कारण साधारण तौर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था, इस वर्ष भव्य और आकर्षक रुप में पूजा का आयोजन होगा. बताया जाता है कि आदि दुर्गा पूजा समिति चक्रधरपुर का का सबसे पुराना है. राज घरानों में पूजा होने के बाद 1912 से आम आदमी कर रहे हैं. वहीं 1984 से अशोक षाड़ंगी लगातार सचिव बने हुए हैं. समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-reached-khatu-dham-worshiped-in-baba-shyams-court/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल कालिंदी पहुचे खाटू धाम, बाबा श्याम के दरबार में टेका मत्था

बैठक में ये थे मौजूद

पप्पु षाड़ंगी, अभिषेक दास, आरके दास, सुदर्शन मंडल, जयदेव माझी, सुमंत नंदा, रामकृष्ण मंडल, रविनाथ मंडल, अवधेश कुमार आचार्य, रमांशु जेना, विष्णु महाराणा, पिंटू साहू, निलांबर मंडल, मनोज साहू, अजीत षाड़ंगी, विनोद महांती, हिरालाल मंडल, सुनील सहर, मुकेश षाड़ंगी, राजकुमार मिस्त्री, अमित दास, उज्वल दत्त, रोहित कुमार मिस्त्री, बिरजू मंडल, एके मंडल, रवि प्रमाणिक, महेश माझी, बाबू मंडल, सुदामा मंडल, भास्कर मंडल, मनोज साहू, आरके मंडल, पुलक त्रिपाठी, छोटेलाल माझी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही