Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पोटका में घर के कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर स्थित पोटका के एक घर में कुएं में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला. बताया जाता है कि पोटका निवासी मनोज साह के घर के बाहर बने कुएं से जब कुछ लोग पानी निकालने गए तो उसमें एक व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा. इसके बाद यह खबर पूरे आसपास क्षेत्र में फैल गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-chief-ministers-secretariat-ordered-an-inquiry-on-the-complaint-of-cancellation-of-the-scheme/">आदित्यपुर

: योजना रद्द किए जाने के शिकायतवाद पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने दिए जांच के आदेश

शव के बारे में किसी को कुछ नहीं है पता

इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है की व्यक्ति की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया होगा. मृत व्यक्ति की उम्र 30 से 35 वर्ष है. इधर पुलिस शव को कुएं से निकालकर पहचान कराने में जुटी हुई थी. मनोज साह ने बताया कि उसके घर में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा है. शव कुएं में कहां से आया और शव किसका है इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-an-unknown-vehicle-collided-with-a-bike-rider-one-died-the-other-injured/">बहरागोड़ा

: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही