Search

 
 
 

Chakradharpur : चक्रधरपुर के कामेगाड़ा-लांजी सड़क पर मिला शव, हत्या की आशंका

 
  • मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के हैं निशान
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :   पोड़ाहाट अनुमंडल की चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित होयोहातु पंचायत के कामेगाड़ा से लांजी गांव जाने वाले सड़क पर शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र होयोहातु पंचायत के कामेगाड़ा से ऊंची पहाड़ी पर बसे लांजी गांव जाने वाले रास्ते में शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी. सूचना टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव को दी गई. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-flag-march-in-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा में पुलिस का फ्लैग मार्च
टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल-बल के साथ कामेगाड़ा पहुंचे और शव को जब्त कर लिया. उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ भी की, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की. इधर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराये जाने के बाद चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल के शीत गृह में रख दिया गया है. वहीं मामले को लेकर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कामेगाड़ा व आसपास क्षेत्र के कई ग्रामीणों से शव की पहचान को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है. इधर ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं. संभवत: हत्या कर शव को सड़क पर फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-azad-samaj-party-will-contest-elections-on-6-seats-in-jharkhand/">Jamshedpur

: आजाद समाज पार्टी झारखंड में 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही