Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सानीपदमपुर पुलिया के पास अधेड़ व्यक्ति का मिला शव

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के सानीपदमपुर चौक के तारणी मंदिर के समीप स्थित पुलिया किनारे एक व्यक्ति का शव मिला. पुलिया किनारे शव मिलने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई. शव की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि एक दो दिनों से एक व्यक्ति तारणी मंदिर के समीप पुलिया किनारे बैठा हुआ था, साथ ही वह मानसिक रूप से बीमार भी लग रहा था. सोमवार देर रात वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, सुबह ग्रामीणों ने पुलिया किनारे उसका शव पड़ा हुआ देखा. साथ ही शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा था. वहीं उसके मुंह से झाग भी निकल रही थी. इससे संभावना जताई जा रही है कि सर्पदंश से अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई होगी. इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी है. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल व शव की पहचान में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mp-pays-tribute-to-martyr-sabua-hansda-on-martyrdom-day/">चाकुलिया

: सांसद ने शहीद साबुआ हांसदा को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही