Search

चक्रधरपुर : विंजय नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप विंजय नदी पुल के नीचे गुरुवार को एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. बताया जाता है कि दंदासाई निवासी संजय घोष नामक व्यक्ति गुरुवार अहले सुबह शौच के लिए विंजय नदी पुल के नीचे गया था. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण चट्टान पर गिर गया. इससे उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-broke-the-boundary-wall-of-the-cowshed/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों ने गौशाला की चहारदीवारी को तोड़ा
इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए. थाना प्रभारी ने दंदासाई में सुभाष घोष के घर के बगल में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि संजय घोष किसी सीमेंट दुकान में काम करता था जबकि उसके परिवार के सदस्य जमशेदपुर में रहते हैं. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-no-one-is-taking-care-of-the-dependents-of-rit-deceased-employee-sitting-on-hunger-strike/">आदित्यपुर

: भूख हड़ताल पर बैठी आरआईटी मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई नहीं ले रहा सुधि
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp