Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : घर से खेलने के लिए निकला गायब पांच साल के बच्चे का मिला शव

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के हतनातोड़ांग पंचायत स्थित रोलाडीह से गलियालोर जाने वाले सड़क किनारे तालाब के समीप मंगलवार को झाड़ियों में एक पांच साल के बच्चे का शव मिला. बच्चा सोमवार सुबह से लापता था.बताया जाता है की हतनातोड़ांग पंचायत के मगुरदा गांव निवासी सुनील तांती का छोटा बेटा पांच वर्षीय अमित तांती मंगलवार सुबह घर से खेलने निकला था.मंगलवार दोपहर तक जब वह घर नहीं आया तो पिता सुनील तांती व स्थानीय ग्रामीण बच्चे को खोजने निकले. जिस स्थान पर मंगलवार को बच्चे का शव मिला, उस स्थान पर भी बच्चे को ढूंढा गया था, लेकिन रात भर बच्चा नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/transfer-of-security-personnel-posted-in-dhanbad-jail-order-issued/">धनबाद

जेल के कर्मियों का तबादला, आदेश जारी
मंगलवार को जब कुछ ग्रामीण मवेशी चराने गलियालोर गांव गए के तालाब किनारे गए तो बच्चे का शव देखा.इसके बाद इसकी सूचना बच्चे के पिता को दी.वहीं इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण शव को देखने पहुंचे थे.वहीं सूचना मिलने पर टोकलो पुलिस के अधिकारी व जवान भी गलियालोर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया.पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-person-suffering-from-illness-committed-suicide-by-jumping-into-the-river/">जमशेदपुर

: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

बच्चे का गला दबाकर हत्या की आशंका

गलियालोर गांव में तालाब किनारे मिले बच्चे की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया. शव के गले में निशान है. संभवत गला दबाकर बच्चों की हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-person-suffering-from-illness-committed-suicide-by-jumping-into-the-river/">जमशेदपुर

: बीमारी से परेशान व्यक्ति ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

बच्चे का पिता गूंगा, मां नहीं रहती साथ

पांच वर्षीय अमित तांती का पिता बोल नहीं पाते हैं.अमित का एक और बड़ा भाई है.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की अमित की मां दो-तीन वर्ष पहले ही उसके पिता को छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई. इसके बाद गूंगा पिता ही दो बच्चों का परवरिश कर रहे थे. इधर घटना को लेकर टोकोलो थाना के एएसआई निसार खान ने बताया कि शव को बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की हत्या हुई है या नहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही