Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेल ट्रैक के किनारे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हावड़ा मुंबई मुख्य रेलमार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल स्थित लोटापहाड़ व बैधमारा रेल फाटक के बीच राघोई पुलिया के समीप मंगलवार को अप लाइन पोल संख्या 323/9/11 ट्रैक किनारे एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया. शव बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है की मंगलवार सुबह राघोई पुलिया के समीप रेलवे ट्रैक किनारे अर्धनग्न अवस्था में लगभग 20 वर्षीय एक युवती का शव देखा गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-enlightened-people-met-dc-for-administrative-cooperation-in-laying-pipeline/">आदित्यपुर

: पाइप लाइन बिछाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए डीसी से मिले प्रबुद्धजन

शव की पहचान नहीं हो पाई है

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान में जुट गई. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की दूसरी जगह कहीं हत्या कर शव को रेल किनारे रख दिया गया होगा. इसकी सूचना मिलने पर सोनुवा थाना के जवानों ने शव को कब्जे में लेकर कर जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस का कहना है कि संभवत किसी ट्रेन से गिरने के कारण ही युवती की मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-enlightened-people-met-dc-for-administrative-cooperation-in-laying-pipeline/">आदित्यपुर

: पाइप लाइन बिछाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए डीसी से मिले प्रबुद्धजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही