Chakradharpur : विजय नदी में बहने वाले युवक का शव दो दिन बाद बोड़दा नदी में मिला
By Lagatar News
Last Updated: Aug 29, 2024 12:00 AM (IST)
मंगलवार को दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान घटी थी घटना
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के बंगलाटांड़ स्थित विजय नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने वाले युवक मो. अशरफ का शव दो दिन बाद गुरुवार को चक्रधरपुर के बोड़दा नदी स्थित पुल के समीप झाड़ियों में मिला. नदी में बहने वाले युवक की खोजबीन के लिए स्थानीय लोग दो दिन से जुटे हुए थे. इसी क्रम में गुरुवार को जब बंगलाटांड़ के कुछ युवक बोड़दा पुल के समीप नदी के आसपास खोजबीन कर रहे थे तो बोड़दा नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मो. अशरफ का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों व बंगलाटांड़ स्थित लोगों को दी. परिजनों की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश के बीच बंगलाटांड़ निवासी अयूब मिस्त्री का 22 वर्षीय पुत्र मो. अशरफ बंगलाटांड स्थित विजय नदी में अपने कुछ दोस्तों के साथ नहा रहा था. इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह बह गया था. इसे लेकर स्थानीय लोग व परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे. इधर गुरुवार को मो.अशरफ का शव मिलने से बंगलाटांड़ में शोक की लहर डूब गई.इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-purendra-demanded-seat-for-rjd/">Adityapur
: पुरेन्द्र ने रखी राजद के लिये एक सीट की मांग [wpse_comments_template]