Search

 
 
 

चक्रधरपुर : परिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर मंगलवार की देर रात चक्रधरपुर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के परिया गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक के शव होने की सूचना मंगलवार देर रात पुलिस को मिली थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-mla-putkar-hembram-passed-away-funeral-today/">चाईबासा

: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन, अंतिम संस्कार आज
इसके बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने वहां पहुंचकर शव को बरामद किया. थाना के अधिकारियों ने बताया कि संभवतः किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. युवक के दोनों पैर ट्रेन से कट गए हैं. साथ ही उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें हैं. युवक के शव के बगल से पानी का बोतल और खाने-पीने के समान भी मिले हैं. हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही