Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : डीलर ने कम दिया अनाज, कार्डधारियों ने मचाया बवाल

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र नलिता पंचायत की कुशलडीह गांव में राशन डीलर द्वारा कम अनाज दिए जाने पर बुधवार को राशन कार्डधारियों ने नाराजगी जताई. साथ ही कम अनाज मिलने पर अनाज लेने से इंकार कर दिया. बताया जाता है कि कुशलडीह गांव के पीडीएस डीलर गुलाब सिंह सरदार के पास जब कार्डधारी राशन लेने पहुंचे तो डीलर द्वारा कम अनाज दिया गया. इससे ग्रामीण नाराज हो गए. कार्डधारियों ने कहा कि दूसरे गांव में राशन डीलर द्वारा सही तरीके से अनाज दिया जा रहा है, जबकि उन्हें कम अनाज मिल रहा है. कार्डधारियों ने बताया कि पहले उन्हें 28 किलो चावल व सात किलो गेंहू दिया जाता था, लेकिन अब डीलर द्वारा आठ किलो चावल व दो किलो गेंहू दिया जा रहा है. जबकि उन्हें रसीद 35 किलो का दिया जा रहा है. अगर कम राशन दिया जा रहा है तो रसीद भी कम का मिलना चाहिए. इसे लेकर कार्डधारियों ने डीलर के प्रति रोष जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-team-of-potka-and-gudabanda-became-winners-in-district-level-kabaddi/">जमशेदपुर

: जिला स्तरीय कबड्डी में पोटका व गुड़ाबांदा की टीम बनी विजेता

जांच का मिला आश्वासन

कार्डधारियों ने कहा कि जब तक उन्हें सही तरीके से अनाज नहीं मिलेगा तब तक वे अनाज नहीं लेंगे. वहीं डीलर गुलाब सिंह सरदार ने कहा कि इस बार कम आवंटन आने के कारण ही कम अनाज बांटा जा रहा हैं. पहले 34 क्विंटल 65 किलो अनाज दिया जाता था, लेकिन इस बार 10 क्विंटल 30 किलो ही अनाज मिला है. इसी में से सभी कार्डधारी को अनाज देना है, इसलिए कम कम अनाज बांटा जा रहा है. नाराजगी जताने वाले ग्रामीणों में राजेश मुंडा, दीनबंधु मुंडा, अमर सिंह मुंडा, सोना देवी समेत अन्य राशन कार्डधारी शामिल थे. इस संबंध में चक्रधरपुर प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी फेलिक्स आनंद एक्का से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रखंड के जिन डीलरों ने पूर्व में सही तरीके से अनाज का वितरण नहीं किया था, उन्हें इस बार कम राशन का आवंटन हुआ है. इसी कारण डीलर कम अनाज बांट रहे हैं. हालांकि नालिता पंचायत के कुशलडीह के राशन डीलर द्वारा कम अनाज बांटे जाने की जांच पड़ताल की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही