Search

 
 
 

चक्रधरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई पुण्यतिथि

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि बुधवार को चक्रधरपुर की पुरानी रांची रोड स्थित मोदी आहार कार्यालय प्रांगण में मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य रुप से मौजूद पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरीष्ठ भाजपा नेता सुरेश साव ने पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-karate-cars-of-jharkhand-captured-four-medals-in-maharashtra/">चाईबासा

: झारखंड के कराटे कारों ने महाराष्ट्र में चार पदकों पर जमाया कब्जा

भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे - षाड़ंगी

मौके पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद किया.वहीं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, कवि भी थे. वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, शिवलाल रवानी, मदन विश्वकर्मा, नगर मंत्री राजेश प्रसाद, अभय कुमार साव, मोहन यादव, रवि बांकिरा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा मुखी, संदीप साव, दारा महतो समेत अन्य मौजूद थे.  इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/independence-day-celebrations-celebrated-with-enthusiasm-in-bermo/">बेरमो

में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही