Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : नक्सली हमले में मारे गए एसपीओ शहीद सुंदर स्वरूप महतो की मनाई गई पुण्यतिथि

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : नक्सली हमले में मारे गए एसपीओ शहीद सुंदर स्वरूप महतो की पुण्यतिथि बुधवार को बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव में मनाई गई. मौके पर कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएसन, ग्रामीण मुंडा रामशंकर महतो, मुखिया सुकमती जोंको, शहीद के परिजनों के अलावे स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए. उपस्थित सभी लोगों ने शहीद सुंदर स्वरूप महतो की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. प्रभारी दीपक क्रिएसन ने कहा की सुंदर स्वरूप महतो ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पुलिस बल का साथ देते हुए वीरगति को प्राप्त किया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-deputy-commissioner-inspected-evm-warehouse/">चाईबासा

: उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

नक्सली मुठभेड़ में 31 मई 2020 को शहीद हुए थे

पुलिस प्रशासन को गर्व है कि इस ओटार गांव से सुंदर स्वरूप महतो जैसे व्यक्ति का जन्म हुआ था, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी जान की आहुति दी. यह बलिदान हमारे पुलिस बल का वर्तमान ही नहीं बल्कि आने वाले पीढ़ी तक के लिए मनोबल बढ़ाती रहेगी. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहीद सुंदर स्वरूप महतो का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. सुंदर स्वरूप महतो अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान ओटार गांव के जोनुवा जंगलों में हुई नक्सली मुठभेड़ में 31 मई 2020 को शहीद हुए थे. उसके बाद से ही उसके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी और देख-रेख पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. मौके पर समाजसेवी बसंत महतो, आशीष महतो, दिनेश महतो, दीपक महतो, संजीव महतो, रत्नाकर महतो, मोटू, अजीत, शहीद के परिजनों समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-safai-mitras-honored-in-dvc/">हजारीबागः

डीवीसी में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही