Search

 
 
 

चक्रधरपुर : ओड़िया समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक में आंदोलन का निर्णय

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : ओड़िया भाषा को एनसीआरटी शिक्षा से वंचित रखने के विरोध में मंगलवार को शहर के कुसुमकुंज मोड़ स्थित उत्कलमणि विद्या मंदिर ओड़िया उच्च विद्यालय परिसर में उड़िया समाज के बुद्धिजीवियों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने की. इसमें ओड़िया समाज के लोगों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा एनसीआरटी शिक्षा से उड़िया भाषा को वंचित रखने से समाज के लोगों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-inaugurated-100-kv-transformer-at-parsudih-gandhak-road/">जमशेदपुर

: परसूडीह गंधक रोड में विधायक मंगल कालिंदी ने किया 100 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
वहीं उड़िया भाषा भाषी लोगों को ठेस पहुंचाने की बात कही गई. उन्होंने इसके लिए जल्द आंदोलन करने की बात कही. इस मौके पर पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, सरोज प्रधान, दीपक कुमार सिंहदेव , किशोर प्रधान, गुरु प्रसाद साहू, प्रदीप कुमार सिंहदेव, दीपक सिंहदेव, राजीव सिंहदेव, बलराम साहू, गोपाल महापात्र, बुलु नंदा, सुरेश साहू, अमूल्य दास, सुभाष दास, दिनेश नंदा, अंकित पति, इंदवर सिंह, बुदेव दास, तरुणी सेन मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही