Search

चक्रधरपुर : पानी की समस्या दूर नहीं होने पर लोस चुनाव में वोट नहीं देने का लिया निर्णय

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के नलिता पंचायत के खुलाहम गांव में पानी की समस्या रहने पर ग्रामीणों मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर नाराजगी जतायी. इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वसहमति से तय किया कि अगर गांव में पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा. इसकी जवाबदेही स्थानीय जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी. ग्रामीणों ने बताया कि खुलाहम गांव में चापाकल खराब पड़े हुये है. साथ ही गांव में नल जल योजना का लाभ भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : सेक्स">https://lagatar.in/nsui-national-coordinator-and-state-secretary-amarjeet-involved-in-sex-racket-sent-to-jail/">सेक्स

रैकेट में शामिल NSUI के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व प्रदेश सचिव अमरजीत, भेजे गये जेल
फिलहाल अभी गर्मी ने दस्तक दी है. अभी से ही गांव के कुआं, तालाब सूखने लगे हैं. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने पर लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस मौके पर मौजूद गांव के समाजसेवी सुशील सामड ने कहा कि गांव में लगभग ढाई सौ से अधिक की आबादी है. गांव में लगा जलमीनार पिछले लगभग छह महीने से खराब पड़ा हुआ है. इस कारण मजबूरीवश ग्रामीण लंबी दूरी तय कर दूसरे टोला से पीने व अन्य कामों के लिए पानी लाते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-session-2024-25-starts-in-dav-nit/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में नया सत्र 2024-25 की पढ़ाई शुरू
पानी की समस्या जल्द से जल्द दूर होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक-दो सप्ताह के भीतर सोलर जलमीनार ठीक नहीं कराया जाता है तो मतदान का सामूहिक रुप से बहिष्कार किया जाएगा. इस मौके पर गांव के खेतरो गागराई, लखिराम गागराई, लक्ष्मी गागराई, मुनी गागराई, सोमवारी गागराई, नागी गागराई, रंजिता गागराई समेत अन्य महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-maoist-supporters-arrested-vote-boycott-poster-seized/">पलामू

: माओवादी समर्थक गिरफ्तार, वोट बहिष्कार का पोस्टर जब्त

चक्रधरपुर : डोभा से मिले शव की हुई पहचान, मुर्शिदाबाद का निवासी था

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कराईकेला थाना क्षेत्र के लांडूपोदा पंचायत स्थित राजविजयपुर गांव के एक मनरेगा डोभा में मिले शव की पहचान बुधवार को कर ली गई.मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद के रहने वाले मो. याकुब में रुप में की गई है.मो. याकुब बंदगांव में राजमिस्त्री का काम करता था.1 अप्रैल को राजविजयपुर गांव स्थित मनरेगा के तीन फीट के डोभा में शव मिलने की सूचना पर कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार जवानों के साथ राजविजयपुर गांव पहुंचे थे और शव को डोभा से बरामद किया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-new-session-2024-25-starts-in-dav-nit/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में नया सत्र 2024-25 की पढ़ाई शुरू
मृतक की पहचान केलिए शव को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल स्थित शीतगृह में रखा गया था.इधर मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की.इस मामले को लेकर कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि राजविजयपुर गांव स्थित मनरेगा डोभा से मिले शव की पहचान कर जांच पड़ताल की जा रही है.हालांकि मिले शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाये गये हैं फिलहाल जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-maoist-supporters-arrested-vote-boycott-poster-seized/">पलामू

: माओवादी समर्थक गिरफ्तार, वोट बहिष्कार का पोस्टर जब्त

चाईबासा : लोस चुनाव के लिए युवा कांग्रेस का सांगठनिक अभियान तेज

  • युवा कांग्रेस 8 अप्रैल से बूथ स्तर पर करेगी कार्यक्रम तेज : प्रीतम बांकिरा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Youth-Congress-Abhiyan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधानसभा के प्रभारी सुरेश सावैयां ने चक्रधरपुर के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने किया. जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सुरेश संवैया ने उपस्थित युवा कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कमर कस लें, विगत दस वर्षो में जिस तरह केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को बेरोजगार करने का काम, महिलाओं के साथ अत्याचार, किसानों को प्रताड़ित, छोटे व्यापारियों के उद्योग धंधों को समाप्त करने का काम किया गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-widow-women-are-not-getting-the-benefits-of-government-schemes/">पलामू

: विधवा महिला को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
उन्हें आमलोगों तक पहुंचाने का काम करें. आगे श्री संवैया ने कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करें. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम बांंकिरा ने कहा कि आज लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु चक्रधरपुर में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई है. बैठक में युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित हैं. मोदी सरकार द्वारा इन 10 वर्षों में देश की जनता के साथ जो क्रूरता तरीके से व्यवहार किया गया. इससे सबसे ज्यादा युवा वर्ग परेशान है और भाजपा द्वारा इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से कंपनियों को डरा-धमकाकर चंदा इकट्ठा किया गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-maoist-supporters-arrested-vote-boycott-poster-seized/">पलामू

: माओवादी समर्थक गिरफ्तार, वोट बहिष्कार का पोस्टर जब्त
इसका उपयोग वे इस चुनाव में करेंगे और विपक्ष को कमजोर करने के लिए मोदी जी द्वारा देश के राष्ट्रीय पार्टियों को मिले चंदा का उपयोग नहीं करने देने के लिए उनके एकाउंट फ्रीज किए जा रहे हैं उनपर अनैतिक रूप से टैक्स लगाकर उन्हें चुनाव लड़ने से कमजोर किया जा रहा है. लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के गलत नितियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में जारी घोषणापत्र की जानकारी जन जन को देंगे. बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस अगले 8 अप्रैल से चक्रधरपुर के पंचायतों के बूथों पर जाकर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के तहत ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ेगी और अपने संगठन को सशक्त बनाकर भाजपा को सिंहभूम लोकसभा से ही नहीं बल्कि पूरे देश में हराकर कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sdo-held-a-meeting-with-sector-magistrate-and-police-officials/">चांडिल

: एसडीओ ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक
सभी कार्यकर्ता तन-मन से भाजपा को हराने के लिए संकल्पित हो चुके हैं. कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज यहां जमीनी स्तर पर काफी मजबूत है और वर्तमान स्थिति में चुनौती को अवसर में बदलते हुए सिंहभूम लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को हराने का काम करेगी और युवा कांग्रेस के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम से पार्टी को कम समय में बहुत ज्यादा मजबूती मिलेगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/guest-teachers-of-ranchi-university-went-on-strike-asked-for-10-months-pending-honorarium/">रांची

विवि के अतिथि शिक्षक गए हड़ताल पर, मांगा 10 महीने का लंबित मानदेय
बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सुरेश संवैया, चक्रधरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष (चैनपुर -मुखिया) साहेब हेंब्रोम, युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, युवा कांग्रेस जिला आरटीआई सेल के अध्यक्ष राहुल बोयपाई, असंगठित कामगार नगर अध्यक्ष सारण मंडल, प्रखंड कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, गणेश महतो, सादो दोंगो, गोहन सिंह सरदार, राजा राम गुइया, जवहार लाल प्रधान, सनू गागराई, मानसिंह सामड, रावण बोदरा, जोसेफ बोदरा, बुधन जामुदा, जर्मन बोदरा, मारकुस बोदरा, लेबा लोहार, याकूब मुंडा गोहन सिंह सरदार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/guest-teachers-of-ranchi-university-went-on-strike-asked-for-10-months-pending-honorarium/">रांची

विवि के अतिथि शिक्षक गए हड़ताल पर, मांगा 10 महीने का लंबित मानदेय

चाईबासा : सभी मंडलों में जिले के वरीय कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त

[caption id="attachment_868429" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Sanjay-Pandey.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संजय पांडेय.[/caption] Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने सभी मंडलों में जिले के वरीय कार्यकर्ताओं को प्रभारी नियुक्त किया. इसमें मंडलों में जाकर 4 से 7 अप्रैल तक मंडलों में बैठक कर लोकसभा चुनाव पर मंडल कार्यसमिति के सदस्यों को बुथस्तर कर कार्य योजना पर मंथन करेंगें. जिसके तहत 4 अप्रैल को सारंडा में प्रभारी बिपिन पूर्ति, 5 अप्रैल को चाईबासा ग्रामीण में प्रभारी सतीश पुरी, झींकपानी मंडल में प्रभारी दिनेश चंद्र नंदी, कुमारडूंगी मंडल में प्रभारी अनिल बिरुली, मझगांव मंडल में प्रभारी जगदीश पाट पिंगुवा, मनोहरपुर मंडल में प्रभारी संजय पांडे, सोनुवा मंडल में प्रभारी पूर्व विधायक शशि भूषण सामड प्रभारी बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : लंबित">https://lagatar.in/executing-pending-cases-soon-rs-patel/">लंबित

कांडों का जल्द करें निष्पादन : आरएस पटेल
चाईबासा नगर मंडल में प्रभारी अशोक सारंगी, हाटगम्हरिया मंडल में प्रभारी पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, तान्तनगर मंडल में प्रभारी भूषण पाट पिंगुवा, मंझारी मंडल में प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई, नोआमुण्डी मंडल में प्रभारी धीरज सिंह, गुदड़ी मंडल में प्रभारी अमरेश  प्रधान,गोइलकेरा मंडल में प्रभारी गीता बालमुचू, चक्रधरपुर नगर मंडल में प्रभारी बिजय कुमार मेलगंडी प्रभारी बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : अरविंद">https://lagatar.in/delhi-high-court-reserves-verdict-in-arvind-kejriwals-arrest-and-remand-case/">अरविंद

केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल में प्रभारी मालती गिलुवा, टोकलो मंडल में प्रभारी इंद्रजीत सामड, कराईकेला मंडल में प्रभारी ललित मोहन गिलुवा, बन्धगांव मंडल में प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद, टोंटो मंडल में प्रभारी बिपिन लागुरी, जग्गनाथपुर मंडल में प्रभारी मंगल सिंह गिलुवा बनाये गए. साथ ही जिला अध्य्क्ष संजय पांडे ने हर वर्ष, 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस मनाने के राष्ट्रीय कार्यक्रम हेतु सभी मंडल अध्य्क्ष को निर्देशित किया. इसे भी पढ़ें : पर्चा">https://lagatar.in/after-filling-the-form-will-go-directly-to-get-the-result-nishikant/">पर्चा

भरने के बाद सीधे रिजल्ट लेने जाएंगेः निशिकांत

नोवामुंडी : एसोसिएशन 6 अप्रैल से करेगा अनिश्चितकालीन चक्का जाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Chakka-Jam-Baithak-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन की आपात बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में बड़ाजामदा में आज 3 अप्रैल बुधवार को आयोजित की गई. बैठक में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड खदान में लोकल ट्रांसपोर्टिंग कार्य में चलने वाली 15 साल पुरानी हाइवा एवं डंपर को कंपनी प्रबंधन द्वारा हटाने का नोटिस मिलने पर वाहन मालिकों ने भारी नाराजगी व विरोध जताया. बैठक में सर्वसम्मति से इसे गैरकानूनी बताते हुए इस कार्रवाई का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसे भी पढ़ें : चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cbi-arrested-two-people-taking-bribe-from-the-dispatch-office-of-amrapali-coal-project/">चतरा:

आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से CBI ने दो लोगों को घूस लेते किया गिरफ्तार
इस आदेश के विरोध में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर को आज ही ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है. साथ ही 6 अप्रैल शनिवार से सभी गाड़ी मालिकों ने अपनी स्वेक्षा से अपनी अपनी गाड़ियों को बंद कर खड़ा कर दिया जाएगा. अरविन्द चौरसिया ने कहा कि जब सरकार का परिवहन विभाग पुराने वाहन की जांच कर री-रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट, रोड टैक्स आदि सब करके दे रही है तो टाटा स्टील उस वाहन को चलाने से रोकने वाला कौन है. टाटा स्टील सरकार तो नहीं है न.सरकार हमें ऐसे वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे तथा इससे संबंधित पैसा नहीं ले तो हम स्वतः नहीं चलाएंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-widow-women-are-not-getting-the-benefits-of-government-schemes/">पलामू

: विधवा महिला को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
बैठक में उपस्थित लोगों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया, सचिव मनोज कुमार साहू, सह सचिव रूपा खान, प्रेम बल्लभ अवस्थी, चितरंजन प्रधान, रामानुज सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद सरफराज, हरि उपाध्याय, भगवान चौधरी, विनोद तिवारी, संजय, राजेश कुमार, मिर्जा फिरोज बेग, देव मुनि पाठक, नीरज राय, देवेंद्र कुमार, रीम बहादुर, मोहम्मद अकबर, केसु राय, प्रवीण सिंह, दीपू सिंह,अशोक सिन्हा, अर्जुन यादव, रोहित चौधरी, मनोज गुप्ता, अजमत अली, अरुण जयसवाल, खगेश्वर बेहरा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद नसीम, अशोक महतो, राजू देव, पंकज राय, गौरव दत्ता, मुन्ना मलिक, अभय राय, छोटू गोप, अजय साहू, प्रमोद साहू आदि एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sdo-held-a-meeting-with-sector-magistrate-and-police-officials/">चांडिल

: एसडीओ ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों संग बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp