Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय में 828 विद्यार्थियों को दी गई डिग्री

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा का पांचवां दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार को चक्रधरपुर के मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में भी किया गया. यहां जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के यूजी एवं पीजी तथा मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय के बीएड संकाय के 828 विद्यार्थियों के बीच डिग्री प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में अतिथि के रुप में उपस्थित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मेहनत व संघर्षरत रहता है. विद्यार्थी हमेशा मेहनत करें। निश्चित रूप से मंजिल प्राप्त होगी. कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नागेश्वर प्रधान, प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार, मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के चेयरमैन श्याम लाल महतो, सचिव प्रिया देवी आदि ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. समारोह में डिग्री प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थी काफी खुश दिखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Ckp-digree-1-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" />   इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-maoists-who-tracked-the-police-arrested-many-cases-registered/">चक्रधरपुर

: पुलिस की रेकी करने वाले तीन माओवादी गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले

इन सत्रों के विद्यार्थियों को दिए गए उपाधि प्रमाण पत्र

समारोह में बीएड संकाय के सत्र 2016-18 में 14, 2017 -19 में 46, 2018-20 में 37, पीजी संकाय के सत्र 2016-18 में 15, 2017-19 में 48, 2018-20 में 73, जबकि यूजी संकाय के सत्र 2015-18 में 201, 2016-19 में 208, 2017-20 में 186 विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों डिग्री प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय एवं मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही