Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अंजुमन इस्लामिया चुनाव आयोग के शिष्ट मंडल ने विधायक से की मुलाकात

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के आमंत्रण पर अंजुमन इस्लामिया चुनाव आयोग के शिष्ट मंडल ने शनिवार को चक्रधरपुर के विधायक के बनमालीपुर स्थित आवास पर जा कर मुलाकात की. पिछले दिनों विधायक सुखराम उरांव ने अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की थी. जिसका स्वागत करते हुए अंजुमन इस्लामिया शिष्ट मंडल द्वारा अभिनंदन किया गया. इस शिष्टाचारिक मुलाकात में विधायक सुखराम उरांव को चुनावी कार्यक्रम एवं प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई. विधायक सुखराम उरांव को शिष्ट मंडल द्वारा एक आवेदन सौंप कर चुनाव में नैतिक, प्रशासनिक एवं वैधानिक सहयोग देने का आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bhandara-and-free-health-camp-concluded/">मनोहरपुर

: भंडारा व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ समापन

मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारी व पुलिस बल होंगे तैनात - उरांव

उन्हें सभी सात मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्र की सूची सौंपी गई. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने शिष्टमंडल को अश्वस्त किया कि शांतिपुर्ण मतदान के लिए उपायुक्त एवं एसपी से मिलकर तथा पत्र सौंप कर सभी बूथों एवं मतगणना केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने चुनाव लड़ रहे सभी 22 प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव को मित्रतापुर्ण वातावरण में संपन्न करायें. सभी एक ही धर्म के लोग मिल कर अपने समाज को विकसित करने के लिए अंजुमन इस्लामिया का गठन कर रहे हैं. इसलिए प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के बीच किसी भी तरह का भेदभाव व रंजीश नहीं रहनी चाहिए. चुनाव का सामना ऐसा करें. मतगणना के बाद सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मिल कर एक साथ जश्न मनायें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-public-grievance-redressal-program-will-be-organized-on-every-monday-from-august-28/">जमशेदपुर

: 28 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का होगा आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही