Search

चक्रधरपुर : सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग, मुखिया ने एसडीओ को सौंपा पत्र

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर स्थित नलिता पंचायत के नलिता गांव से बुरुनलिता तक बनने वाले पांच किमी सड़क में संवेदक द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत स्थानीय मुखिया आंति सामड ने शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा से की. इस दौरान उन्होंने एसडीओ को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की. एसडीओ को सौंपे गये पत्र में मुखिया ने कहा है कि उनके पंचायत में नलिता चौक से बुरुनलिता तक पांच किमी सड़क की मरम्मत कराई जा रही है. इसका कार्य काफी घटिया स्तर से होने के कारण ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उन्हें दी. उन्होंने आरईओ विभाग के जेई, कार्य करा रहे संवेदक के मुंशी को बेहतर कार्य कराने के लिए कई बार कहा, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-defense-minister-manohar-parrikar-remembered-on-his-death-anniversary/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

एसडीओ से जांच की मांग

कार्य को अनियमितता पूर्ण तरीके से कराये जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया व पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र डांगिल ने 16 मार्च को नलिता गांव पहुंच निर्माण कार्य की जांच की थी. वहां पाया गया कि कार्य बहुत निम्न स्तर से कराया जा रहा है, साथ ही मजदूरों को कम मजदूरी भी दी जा रही है. मुखिया ने एसडीओ से सड़क निर्माण कार्य की जांच करने की मांग की है. बता दें कि गुरुवार को मुखिया आंति सामड, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र डांगिल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया था. जहां कार्य के दौरान लापरवाही बरते जाने वाले मजदूरों को कम मजदूरी दिए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी. साथ ही काम को रुकवा दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp