Search

 
 
 

चक्रधरपुर : चन्द्री के पोटका में पानी की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के चन्द्री पंचायत के पोटका स्थित हो साई में पानी की समस्या दूर करने को लेकर पीपुल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गागराई ने पेजयल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल से मुलाकात की. इस दौरान समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि पोटका के हो साई, बान्दासाई में लगभग पांच सौ से भी अधिक लोग रहते हैं. बान्दासाई एवं तालासाई में एक भी चापाकल नहीं है, जिससे स्थानीय ग्रामीण पीने की पानी के लिए परेशान हैं. पानी के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-meritorious-students-of-matriculation-and-inter-were-honored/">घाटशिला

: मैट्रिक व इंटर के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

जल्द दूर होगी पानी की समस्या - कार्यपालक अभियंता

उन्होंने कहा कि इसे लेकर गांव में ग्रामीण बैठक भी कर चुके हैं. गांव का जल मीनार भी खराब पड़ा हुआ है. जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीण लगभग एक किमी की लंबी दूरी तय कर पानी लाते हैं. इसे देखते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए. समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी कार्यपालक अभियंता को सौंपा. जिसमें पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं. वहीं इस संबंध में कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल ने कहा कि गांव में जल्द ही टीम भेजकर पानी की समस्या दूर कराई जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही