Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बादामपहाड़ से राउरकेला तक मेमू ट्रेन चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को एक मांग पत्र सौंपा. इसमें बादामपहाड़ से टाटा होते हुए राउरकेला तक एक मेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई है. कृष्ण प्रसाद ने महाप्रबंधक को बताया कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल लादान के क्षेत्र में एक सर्वाधिक आय प्रदान करने वाला मंडल है. टाटा एवं राउरकेला स्टील सिटी के बीच रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों के आवागमन की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए इसे अविलंब पूरा करने का आग्रह किया. साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी रेलवे मंडलों में संरक्षा वर्ग के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रशिक्षण में गुणात्मक बढ़ोतरी करने एवं प्रशिक्षण केंद्रों में सुविधा बढ़ाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ramay-bodra-main-accused-in-the-ankua-incident-arrested-from-rourkela/">किरीबुरु

: अंकुआ कांड का मुख्य आरोपी रमाय बोदरा राउरकेला से गिरफ्तार

प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल

इस अवसर पर ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरोज कुमार आद्रा मंडल के सचिव राजेश्वर, जोनल ऑडिटर अर्जुन साहू , सहायक महासचिव धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद, खड़गपुर मंडल के मंडल सचिव गणेश प्रसाद, खड़कपुर वर्कशॉप के सचिव श्रीनिवास राव, अध्यक्ष एम वेणुगोपाल, चक्रधरपुर शाखा सचिव बानेश्वर महतो, खड़कपुर वर्कशॉप के ट्रेजर एस रमना, ऑडिटर पी सत्यनारायण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही