Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने की कार्रवाई, पांच लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बिजली विभाग ने चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में पांच लोगों को बिजली चोरी करते विभाग ने पकड़ा. बिजली विभाग द्वारा की गई छापेमारी के तहत चक्रधरपुर की केरा पंचायत के विभिन्न गांव में चार व कुदलीबाड़ी में एक व्यक्ति द्वारा बिजली चोरी करने के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसमें केरा गांव निवासी चन्द्रशेखर दीक्षित, गुड्डू सिंह, उमेश प्रधान, रवि महंती द्वारा एलटी लाइन में पीवीसी तार से टोका लगा कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए. वहीं कुदलीबाड़ी निवासी चार्ल्स देवगम द्वारा मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्ज करने पर कार्रवाई की गई. सभी के ऊपर बिजली विभाग द्वारा जुर्माना किया गया. साथ ही चक्रधरपुर थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में कनीय अभियंता अजय हंस, तकनीकी सहायक बादल प्रकाश, कर्मचारी बसंत महतो, महेश्वर महतो एवं अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-hindi-is-still-deprived-of-its-respect-dr-amar-singh/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज : हिंदी अभी भी अपने सम्मान से वंचित : डॉ अमर सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही