Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बांझीकुसुम में सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की आसनतलिया पंचायत के बांझीकुसुम गांव में शनिवार को प्रदान संस्था द्वारा प्रोत्साहित सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल, विशिष्ट अतिथि पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, आसनतलिया पंचायत की मुखिया कैरी बोदरा ने विधिवत तरीके से नारियल फोड़कर व फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर संबोधित करते हुए डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि सोलर आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना एक अत्याधुनिक तकनीक है. जिसे संचालित करने के लिए हमें किसी भी प्रकार के ईंधन या अन्य पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है. यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adhoc-committee-of-district-bar-association-resigns/">जमशेदपुर

: जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने दिया इस्तीफा

इस परियोजना से गांव के 30 परिवार होंगे लाभान्वित

[caption id="attachment_609566" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CKP-Lift-Errigation.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करते उपायुक्त अनन्य मित्तल.[/caption] उपायुक्त ने सौर लिफ्ट सिंचाई समिति, प्रदान व नवार्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा चैंपियंस ऑफ चेंज के तहत जारी डेल्टा रैंकिंग में पश्चिमी सिंहभूम जिले को कृषि एवं लघु सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर बदलाव के लिए पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है. इस अवसर पर मौजूद प्रदान संस्था के टीम को-ऑर्डिनेटर शिशिर कुमार ने बताया की सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना से उक्त गांव के कुल 30 परिवार लाभान्वित होंगे तथा इससे 20 एकड़ जमीन की सिंचाई होगी. साथ ही इसके फायदे के बारे में भी जानकारी दी. इससे पहले पारंपरिक तरीके से अतिथियों का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-dc-inaugurated-electrification-in-the-registration-office/">गिरिडीह:

निबंधन कार्यालय में विद्युतीकरण का डीसी ने किया उद्घाटन

पानी के बहाव का उपायुक्त ने लिया जायजा

उपायुक्त ने खेत में जाकर पानी के बहाव का जायजा लिया. ग्रामीणों ने सोलर स्थान के पास मिनी चेकडैम बनाने का प्रस्ताव रखा. इस पर उपायुक्त ने कहा की जल्द ही इसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही किसानों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर प्रदान संस्था के निशु निशांत, मो. शहाबुद्दीन, थ्रिती दास, मनीष कुमार, नफीस अख्तर, दिलीप कुमार, एसपी इरिगेशन एंड फार्म इक्विप्मेंट प्राईवेट लिमिटेड के निर्देशक जय सिंह के अलावे प्रदान संस्था से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला-पुरुष किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-change-in-school-timings-in-view-of-summer/">जमशेदपुर

: गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग

किसानों की बागवानी को उपायुक्त ने सराहा

[caption id="attachment_609568" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/CKP-Lift-Errigation-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> किसानों द्वारा किए गए बागवानी को देखते उपायुक्त.[/caption] उपायुक्त ने किसानों द्वारा की गई बागवानी को देखा और इसकी काफी सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधान संस्था व नाबार्ड के सहयोग से किसान बेहतर खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. अन्य किसानों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही