Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : उपायुक्त ने अनुमंडल अस्पताल के नव निर्मित भवन का लिया जायजा

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल ने बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के नव निर्मित भवन का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन के भीतरी व बाहरी हिस्सों को देखा. कमरों में ठेकेदार द्वारा कराये गये कार्य की स्थिति से अवगत हुये. मौके पर डीसी ने कहा कि नया भवन बनकर तैयार है, जल्द ही एक तिथि निर्धारित कर इसका उद्घाटन किया जाएगा. इस दौरान पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता शैफुल्ला अंसारी, कनीय अभियंता निशात आलम, चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-voltage-drama-regarding-tender-in-municipal-council-a-sensor-forcibly-put-tender/">चाईबासा

: नगर परिषद में टेंडर को लेकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, एक संवेदक ने जबरन डाला टेंडर

जेनासाई डैम में जल्द शुरू होगी बोटिंग

[caption id="attachment_586897" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ckp-dc-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जेनासाई डैम के समीप ग्रामीणों द्वारा किये गये बत्तख पालन को देखते उपायुक्त[/caption] इससे पहले उपायुक्त ने चक्रधरपुर के चैनपुर स्थित आवासीय विद्यालय पहुंचकर भी निरीक्षण किया. जहां उन्होंने ट्रैक्टर से बच्चों को मैट्रिक परीक्षा केन्द्र ले जाने के मामले में भी जानकारी ली. साथ ही भवन में कमरों की स्थिति इत्यादि को देखकर कई दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने चक्रधरपुर प्रखंड की इटिहासा पंचायत के जेनासाई डैम जाकर केज विधि से होने वाले मछली पालन के कार्य संबंधित भी निरीक्षण किया. साथ ही ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे बत्तख व मुर्गी पालन संबंधित भी जानकारी ली. डीसी ने कहा की यहां जल्द ही केज विधि से मछली पालन प्रारंभ किया जाएगा. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डैम में बोटिंग भी शुरू कराई जाएगी. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के अलावे अन्य अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही