Search

 
 
 

चक्रधरपुर : देवेंद्र माझी मेमोरियल प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट 27 से

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में टी-20 की तर्ज पर अंडर-16 देवेंद्र माझी मेमोरियल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 सितंबर से भारत भवन स्थित मिनी फुटबाॅल स्टेडियम में होगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष जगत माझी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक में टूर्नामेंट का भव्य आयोजन कर क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. इस दौरान अध्यक्ष जगत माझी ने कहा टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को बेहतर मंच प्रदान करना है. इसके साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाना है. उन्होंने सदस्यों को बेहतर आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-arka-jain-university-136-units-of-blood-collected/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित, 136 यूनिट रक्त संग्रह

ओडिशा, झारखंड समेत 12 राज्य की टीमें लेगी हिस्सा

सचिव ओवैश अंसारी ने बताया कि टूर्नामेंट में दिल्ली, कोलकाता, ओडिशा व झारखंड समेत 12 टीमें हिस्सा लेगी. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के रहने व भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की जा रही है. प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे. बैठक में महासचिव मंजर आलम, उपाध्यक्ष इकबाल खान, पीके दास, शाहनवाज अंसारी, साजिद अनवर, एसएफ रहमान, रिंकी कुजूर, मुमताज अंसारी, रिजवान खान, साजिद हुसैन, मजहर शम्सी, जरार अहमद, मो. जावेद, एसके जलाल, करण कुमार व अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही