Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दहकते अंगारों पर चलकर व कांटो पर लेटकर श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर की केरा स्थित माता भगवती मंदिर व पुरानी बस्ती स्थित मां पाउड़ी मंदिर में शुक्रवार को चैत्र पूजा व मेला के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस अवसर पर दोनों जगह पर चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र के अलावे ओड़िशा, पश्चिमी बंगाल समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चक्रधरपुर शहर के पुरानी बस्ती संजय नदी किनारे स्थित मां पाउड़ी मंदिर में देहुरी चेमटा नायक व सुजीत नायक ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा-अर्चना की. इसके बाद मनोकामना पूर्ण होने पर तमाम भक्तों ने भी बारी-बारी से दहकते अंगारों पर चलकर एवं नंगे बदन कांटों पर लेटकर अपनी आस्था का परिचय दिया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-essay-and-quiz-competition-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar/">चाईबासा

: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

बड़ी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

[caption id="attachment_608608" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/14rc_m_233_14042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> माता पाउड़ी मंदिर प्रांगण में कांटों पर लेटती महिलाएं[/caption] कहा जाता है कि इस अंगारों से होकर गुजरने से मनुष्य के अंदर विद्यमान अहंकार रूपी राक्षस नष्ट हो जाता है और शरीर के समस्त प्रकार के रोग-पीड़ा भी समाप्त हो जाती है. इस दौरान मेला में छऊनृत्य का भी आयोजन किया गया. साथ ही मेला में कई प्रकार के व्यंजन, मिठाई एवं खिलौने की दुकान भी लगे हुए थे. इसी तरह केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर में चार दिवसीय मेले के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. अहले सुबह से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी. यहां भी बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने अंगारों पर चलकर व कांटो पर लेटकर अपनी भक्ति दिखाई. इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में लगाए गए मेले का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. मेले में तरह-तरह के झूले, खानपान के सामान, सजावटी सामान इत्यादि के दुकान लगाए गए थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-mahila-morcha-workers-paid-tribute-to-babasaheb/">मनोहरपुर

: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही