Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: महाअष्टमी के दिन दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन बुधवार को चक्रधरपुर शहर के दुर्गा मंदिर एवं तमाम पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पुरानीबस्ती गुंडिचा मंदिर स्थित श्रीश्री आदि दुर्गा पूजा समिति पूजा पंडाल, चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित मां दुर्गा मंदिर, रेलवे क्षेत्र के बंगाली एसोसिएशन दुर्गा बाड़ी समेत अन्य दुर्गा मंदिर व पूजा पंडालों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई. लोग पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना कर रहे थे.

माता को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया

पुरानीबस्ती गुंडिचा मंदिर आदि दुर्गा पूजा समिति में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. भोर से ही महिलाएं, पुरुष व बच्चे माता के दर्शन को लंबी कतार में लगकर माता की पूजा-अर्चना कर दर्शन कर रहे थे. वहीं महाअष्टमी के मौके पर माता को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया. इसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. इस बीच मंदिर एवं पूजा पंडाल के आसपास का क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा. मंदिर व पूजा पंडाल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इससे पहले बुधवार की सुबह 6 बजे माता की आरती की शुरुआत हुई. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पूजन-अर्चन किया. आरती के बाद मंदिर व पूजा पंडाल की तरफ से श्रद्धालुओं को छप्पन भोग व खीर-खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही