Search

 
 
 

चक्रधरपुर : माता विपत्तारणी की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : माता विपत्तारणी की पूजा मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धाभाव के साथ की गई. इस अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे जहां देर शाम तक मंदिरों में भीड़ रही. इस मौके पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने 13 गांठ वाली डोर अपने हाथों में बंधवाया. इस मौके पर मंदिर के पुजारी गोपाल षाड़ंगी ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सप्ताह के पहले शनिवार व मंगलवार को माता विपदतारणी की पूजा की जाती है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-police-conducted-flag-march-in-guava-and-barajamda-police-station-area/">नोवामुंडी

: गुवा व बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
माता को 13 किस्म के फल, फूल, 13 पान पत्ता, लौंग-ईलायची इत्यादि चढ़ाए जाते हैं. श्रद्धाभाव के साथ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को माता संकट से दूर रखती है. टाउन काली मंदिर के अलावे श्मशान काली मंदिर, प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित माता दुर्गा मंदिर, रेलवे के इतवारी बाजार स्थित काली मंदिर, एकाउंट्स कॉलोनी काली मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित गुंडीचा मंदिर, रिफ्यूजी कॉलोनी काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माता विपात्तारणी की पूजा की गई. शाम में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. वहीं इस अवसर पर कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया.देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही