Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गुवाहाटी रेंज के डीआईजी ने सीआरपीएफ 60वीं बटालियन का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर के आसनतलिया में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन का गुवाहाटी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल कुमार ने निरीक्षण किया. उन्होंने 22 से 24 दिसंबर तक निरीक्षण किया. डीआईजी ने 60वीं बटालियन के प्रशासनिक कार्यालय के कार्यों के साथ रिकॉर्ड की जांच की. इस दौरान कार्मिकों द्वारा सलामी, फायरिंग, शारीरिक दक्षता, डेमो आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. डीआईजी ने सोनुआ और हेसाडीह कंपनी का दौरा भी किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-CRPF-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/seraikela-khasawan-population-10-65-lakh-three-recognized-colleges-and-63-liquor-shops/">सरायकेला-खरसावां

: आबादी 10.65 लाख, मान्यता प्राप्त कॉलेज तीन और शराब की दुकानें 63
60वीं बटालियन की परिचालनिक उपलब्धियों का उल्लेख और बटालियन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए महानिरीक्षक ने सैनिक सम्मेलन में कार्मिकों को संबोधित किया. पोड़ाहाट क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान और जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समन्वय के साथ किए जा रहे प्रयासों में बटालियन के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा. इस दौरान बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, द्वितीय कमान विजेटो टिनी, उप कमांडेंट जियाउल हक और अनिल कुमार सहित अधिकारी और जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही