Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : टोकलो चार मोड़ में साथी बस और ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत, बस चालक व एक यात्री गंभीर

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग चार मोड़ के समीप तेज रफ्तार बस व ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत हो गई. इससे बस चालक व एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक व यात्री को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक कुचाई प्रखंड के मारांगहातु गांव निवासी 39 वर्षीय सुखलाल सोय 13 नवंबर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे टोकलो से यात्रियों को साथी बस से चक्रधरपुर जा रहा था. बस चार मोड़ चौक पहुंची तभी गोपीनाथपुर गांव निवासी 62 वर्षीय वृद्ध महिला प्रमिला महतो सोनुवा से अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए बस में चढ़ी. वहां से बस कुछ ही दूर गई थी कि तभी विपरीत दिशा से  टोकलो की ओर तेज रफ्तार से जा रही बालू लदे ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई. [caption id="attachment_184217" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/CKP-MAHILA-GHAYAL-1-300x160.jpg"

alt="" width="300" height="160" /> घायल महिला.[/caption] इसे भी पढ़ें : जीतन">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhis-daughter-in-law-gave-a-challenge-to-kangna-saying-if-you-have-the-status-then-show-off-by-speaking-in-e-language-bihar/">जीतन

राम मांझी की बहू ने कंगना को दिया चैलेंज,कहा- औकात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव
इससे बस चालक सुखलाल सोय व यात्री प्रमिला महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए साथी बस के खलासी हादुर गांव निवासी पुकलु ने बताया कि बस में सवार दो वृद्ध महिला घायल हैं. एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जबकि दूसरे यात्री का इलाज गांव में ही चल रहा है. बस के चालक को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बनमालीपुर गांव निवासी महावीर नामक व्यक्ति का साथी बस टोकलो से चक्रधरपुर तक चलता है, जिसे चालक सुखलाल सोय चला रहा था. बस चार मोड़ के समीप दुर्घटना हो गई. सूचना मिलते ही टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजवाया. इसके बाद दोनों वाहन को जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही