Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुम्भा टोली के कई घरों में घुसा नाले का गंदा पानी, सड़क पर उतरे लोग

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या-8 स्थित कुम्भा टोली हनुमान मंदिर के पास कई घरों में नाला का गंदा पानी घुसने पर रविवार को लोगों ने सड़क पर आकर रोष जताया. इस दौरान नाराज लोगों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने की चेतवानी दी. लोगों ने कहा कि नगर परिषद की ओर से समय पर नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई जाती है. वहीं, इलाके में बनाए गए फ्लैट के पास बड़ी से नाली बना दी गई है. इससे खेतों का पानी टोले के घरों में घुस जाता है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-culvert-near-shyamsunderpur-submerged-due-to-rising-water-level-of-swarnrekha-river/">चाकुलिया

: स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्यामसुंदरपुर के पास पुलिया डूबी

नाले के ऊपर दीवार बना देने से नहीं हो पाता है पानी का बहाव

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुराने नाले के ऊपर ही दीवार बना दिया गया है. इससे पानी का बहाव नहीं हो पाता है. इस कारण सड़कों पर पानी जमा हो जाता है. सड़क पर पानी जमा होने के कारण आवाजाही में परेशानियां उठानी पड़ती है. लोगों ने कहा कि इसका समाधान नगर परिषद को करना है. अगर जल्द से जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो स्थानीय लोग नगर परिषद कार्यालय जाकर हंगामा करेंगे और इसकी जवाबदेही अधिकरियों की होगी. इस मौके पर टोला के महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-1200-houses-submerged-in-flood-ndrf-team-called/">जमशेदपुर

: बाढ़ में डूबे 1200 से अधिक घर, बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही