Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 33 लोगों की हुई जांच

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को दिव्यांगता जांच के लिए शिविर लगाया गया. इस शिविर में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर अस्पताल से पहुंचे डॉक्टरों ने लोगों की जांच की. इस दौरान कुल 33 लोगों की जांच की गई. इसमें हड्डी रोग से संबंधित 27, मूक बधिर से संबंधित चार व नेत्र रोग से संबंधित दो लोगों की जांच हुई.  चाईबासा सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गणेश बिरुली, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ शैलिन टोपनो, ईएनटी डॉ दीपक सिन्हा ने दिव्यांगों की जांच की. इस अवसर पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि दिव्यांगता जांच के बाद प्रमाण पत्र का दिए जाएंगे. इस मौके पर सदर अस्पताल के ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार यादव, वृज मोहन लागुरी के अलावे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी व प्रखंड कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-the-students-of-post-graduate-department-of-hindi-welcomed-the-new-teacher/">चाईबासा

: कोल्हान विवि : स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विद्यार्थियों ने नई शिक्षिका का धूम धाम से किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही