Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, दुकानें बंद कर जताया विरोध

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar): दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को शहर के मुख्य बाजार व पूजा पंडालों के समीप से अतिक्रमित क्षेत्र को खाली कराये जाने के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने बाटा रोड पर विरोध जताया. स्थानीय दुकानदारों ने रोष जताते हुये अपनी-अपनी दुकानें बंद कर बाटा रोड की सड़क पर बैठक गये और नगर परिषद व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. दुकानदारों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. धमकी देकर थाना ले जाने की बात कही जा रही है. बेवजह दुकानदारों को परेशान कर एक हजार से पांच हजार रुपये तक जुर्माना किया जा रहा है.

जुर्माना राशि लौटाये जाने के बाद दुकानें खोली

इसके बाद पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दुकानदारों को समझाये जाने व जुर्माना की गई राशि लौटाये जाने के बाद दुकानदारों ने दुकानें खोली. इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ अग्रवाल, कांग्रेसी नेता अम्बु राय चौधरी, भाजपा नेता संजय मिश्रा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुमंडल उपाध्यक्ष विकास गुप्ता व स्थानीय दुकानदार मौजूद थे.

दुकानदारों ने दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

रविवार को नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर लेकर पवन चौक, बाटा रोड, कपड़ा पट्टी रोड, पोस्ट ऑफिस रोड से सड़क किनारे दुकान बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों की दुकानों को हटाने के साथ-साथ सामानों को हटाया जा रहा था. इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू, चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार के साथ-साथ थाना के जवान मौजूद थे. जब अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी व पुलिस के जवान बाटा रोड पहुंचे तो यहां खाद्यान्न सामानों के गृहस्थी नामक दुकान के बाहर अस्थायी लोहा के पैसेज को जबरन हटाया जा रहा था, इसी दौरान दुकानदार व पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया. दुकानदार ने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा थाना ले जाने की धमकी दी जा रही है. इसी बीच दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और बाटा रोड में ही सड़क पर बैठ गये. थोड़ी देर बाद पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया. एसडीओ ने कहा कि किसी भी दुकानदार के साथ पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, इसका मैं भरोसा देती हूं. उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार को सभी की सहभागिता से बेहतर करना है. उन्होंने कहा कि दुकानदार जुर्माना संबंधी लिखित आवेदन जमा करायें, जांच कर पैसे लौटाये जाएंगे. इसके हंगामा शांत हुआ और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोली. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-getting-wasted-due-to-pipe-leakage-in-parsudih-waterlogging-on-the-road/">जमशेदपुर

: परसुडीह में पाइप लीकेज होने से बर्बाद हो रहा पानी, सड़क पर हुआ जलजमाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही