Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : जिला परिषद सदस्य व मुखिया ने कुलीतोडांग उत्क्रमित उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की जिला परिषद सदस्य मीना जोंको व कुलीतोडांग पंचायत के मुखिया माझी जोंको ने बुधवार को कुलीतोडांग उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान जिप सदस्य व मुखिया ने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की. अलग अलग कक्षाओं में जाकर विद्यालय के बच्चों से भी पढ़ाई संबंधित पूछताछ की गई. जहां बच्चों ने शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में होने वाली समस्या के बारे में अवगत कराया. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/criminals-shot-dead-a-woman-in-simdegas-kolebira/">सिमडेगा

के कोलेबिरा में अपराधियों ने महिला की गोली मारकर की हत्या

शिक्षकों ने विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कराने की माग की

[caption id="attachment_555430" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/nirikshan-2-300x147.jpg"

alt="" width="300" height="147" /> विद्यालय के बारे में शिक्षकों के साथ बैठक कर जानकारी लेते जिप सदस्य व मुखिया.[/caption] इसके साथ ही पाकशाला, स्मार्ट क्लास, पानी की व्यवस्था, शौचालय की स्थिति को भी देखा. जहां जिला परिषद सदस्य मीना जोंको व मुखिया माझी जोंको को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने विद्यालय के लिए चारदीवारी का निर्माण कराने, खराब जल मीनार की मरम्मत कराने के बारे में अवगत कराया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि विद्यालय का चारदीवारी निर्माण बहुत ही जरूरी है, चारदीवारी नहीं रहने के कारण कई बार स्कूल में चोरी की घटना घट चुकी है, इसे लेकर वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा. इस मौके पर समाजसेवी सुरेश दोंगो,राफेल बांकिरा, संजय जोको मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-decision-taken-to-celebrate-ganesh-temples-annual-festival-with-pomp/">मनोहरपुर

: गणेश मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय
[wpse_comments_template]     फोटो संख्या   03. विद्यालय के बारे में शिक्षकों के साथ बैठक कर जानकारी लेते जिप सदस्य व मुखिया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही