Search

 
 
 

चक्रधरपुर : दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुले, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सप्तमी के अवसर पर रविवार को सभी दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुल गए. पूजा पंडालों से सुबह बेलवरण पूजा के लिए बाजे गाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई. चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 28 स्थानों पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है. कई पूजा समिति की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं. पूजा पंडालों के पट खुलने के बाद माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चक्रधरपुर के शीतला मंदिर पूजा समिति द्वारा इस वर्ष बाहुबली फिल्म में दिखाए गए महिष्मती महल का प्रारूप बनाया गया है. रानी रसाल मंजरी पूजा समिति की ओर से बनाया गया केदारनाथ मंदिर व गुफानुमा पंडाल का प्रारूप लोगों को खूब लुभा रहा है. [caption id="attachment_436846" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ckp-pandal-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> रानीरसाल मंजरी दुर्गा पूजा समिति की ओर से बनाया गया पंडाल[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-taekwondo-academy-started-at-birsa-munda-indoor-stadium-on-gandhi-jayanti/">चाईबासा

: बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में गांधी जयंती के अवसर पर ताइक्वांडो एकेडमी का हुआ शुरू

लोगों को भा रही आकर्षक विद्युत सज्जा 

[caption id="attachment_436848" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ckp-pandal-3.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> काली मंदिर पूजा समिति की ओर से की गई आकर्षक विद्युत लाइट सज्जा[/caption] इसी तरह भारत भवन दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुद्ध भगवान की मंदिर पर आधारित पंडाल बनाया गया है. न्यू बस स्टैंड दुर्गा पूजा समिति, ठठेरा मोहल्ला दुर्गा पूजा समिति, वनमालीपुर स्थित विधायक सुखराम उरांव के आवास में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल, आरई कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल, नूतन दुर्गा पूजा समिति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं टाउन काली दुर्गा पूजा समिति, राजबाड़ी रोड स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति समेत अन्य सभी पूजा समिति की ओर से आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है. सप्तमी की पूजा के बाद दोपहर में सभी पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-special-gram-sabha-organized-on-the-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi/">जगन्नाथपुर

: महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही