Search

 
 
 

Chakradharpur : खरसावां विधायक दशरथ गागराई के भाई डॉ विजय ने चक्रधरपुर सीट से पेश की दावेदारी

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य सह पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव व खरसावां विधायक दशरथ गागराई के छोटे भाई डॉ विजय सिंह गागराई चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोंकने की तैयारी में जुट गए हैं. डॉ विजय शुक्रवार को भारी संख्या में समर्थकों के साथ रांची गए और चक्रधरपुर सीट से बतौर झामुमो उम्मीदवार अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर 51 हजार रुपये की पर्ची कटाई. बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में जिन प्रत्याशियों को टिकट की चाह होती है, उन्हें सबसे पहले पार्टी कार्यालय में एक निर्धारित फॉर्म भरकर आवेदन देना पड़ता है. आवेदन जमा करने के साथ ही 51 हजार रुपये की फीस भी पार्टी फंड में जमा करनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-two-arrested-for-looting-money-and-battery-from-vehicle/">Chandil

: वाहन से पैसे और बैटरी लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा : डॉ विजय सिंह गागराई

दावेदारी पेश करने के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको समान अधिकार है. चक्रधरपुर से अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में दे दिया है. पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा. उन्होंने कहा झामुमो पार्टी मुझे टिकट देती है तो जीत सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें चक्रधरपुर विधानसभा के मुखिया, मानकी , मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों का समर्थन प्राप्त है. सभी लोगों की मांग पर वह चक्रधरपुर का विकास एवं बदलाव को लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. पार्टी मुझे एक बार मौका दे ,उसे निराश नहीं होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी सांसद जोबा माझी को जीताने के लिए काफी संघर्ष किया था. जिसका परिणाम है कि आज जोबा मांझी सांसद बनीं हैं. पार्टी को टिकट देने पर जरूर विचार करना चाहिए. इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, मुखिया, मुंडा,मानकी व ग्रामीण उनके साथ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steels-run-a-thon-to-be-held-in-noamundi-on-17th-november/">Kiriburu

: नोवामुंडी में टाटा स्टील का रन-ए-थॉन होगा 17 नवंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही