Search

 
 
 

चक्रधरपुर : केनके गांव की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले डॉ विजय

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत स्थित केनके गांव में व्याप्त समस्याओं को दूर करने को लेकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने बुधवार को जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल से मुलाकात किया. इस दौरान समाजसेवी डॉ विजय ने उपायुक्त को गांव में हुए ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताये गये समस्याओं के समाधान से संबंधित मांग पत्र सौंपा. इस पर उपायुक्त ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. इस दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने उपायुक्त को बताया कि केनके गांव के ग्रामीण सड़क, नाली इत्यादि जैसी मूलभूत समस्याओं से जुझ रहे हैं. गांव के कई टोला में सड़क नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे लेकर ग्रामीणों ने 22 जून को गांव में बैठक की थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-rjd-celebrated-the-27th-foundation-day-of-the-party/">चाईबासा

: युवा राजद ने मनाया पार्टी का 27वां स्थापना दिवस समारोह

मूलभूत समस्याओं से कराया अवगत

बैठक में अमदो के घर के सामने आरसीसी पुलिया का निर्माण कराने, विजय सामड के घर से बाया सामड के घर तक पांच सौ फीट पीसीसी सड़क निर्माण कराने, चरण घर से बाया घर तक पांच सौ फीट पीसीसी सड़क का निर्माण, राजकुमार के घर से मुख्य पथ तक पांच सौ फीट तक सड़क निर्माण, एस कुमार गोप के घर से मुख्य पथ तक पांच सौ फीट सड़क निर्माण कराने इत्यादि मांगो पर सहमती बनी थी. इस दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने क्षेत्र में पानी, सिंचाई की समस्या इत्यादि समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही