Search

चक्रधरपुर : मोराडीह गांव में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की केनके पंचायत के मोराडीह गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं. इसे लेकर गुरुवार को गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. जहां मुख्य रूप से समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया. बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि मेराडीह गांव में पक्की सड़क, नाली व पेयजल समस्याओं से ग्रामीण जुझ रहे हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने मोराडीह के सरजोम सामड़ के घर से रामराई सामड़ के घर तक पांच सौ फीट पीसीसी सड़क का निर्माण करने, मोराड़ीह मुख्य सड़क से मानसिंह सामड़ का तालाब होते हुए लखन सामड़ के घर मोराड़ीह मुख्य सड़क से मानसिंह सामड़ के तालाब होते हुए लखन सामड़ के घर तक 600 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-duck-chicks-were-distributed-to-the-farmers/">गुड़ाबांदा

: किसानों को बत्तख के चूजा किया गया वितरित

समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त से जल्द करेंगे मुलाकात

इसके अलावे गांव में अन्य जगहों पर सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की. साथ ही समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र भी सौंपा. ग्रामीणों की समस्या सुनने पर समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा की इसे लेकर वे जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात करेंगे और गांव की समस्या के निदान कोशिश की जाएगी. इस मौके पर गांव के मुचिराई सामड़, रामसिंह सामड़, हरिचरण सामड़, लखन सामड़, चिकलु बोदरा, लखन बोदरा, धानसिंह मुंडा, मानसिंह बोदरा, विनोद केराई, गोयरा बोदरा, राजेंद्र सिजुई के अलावे महिला पुलिस ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp