Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : एक घंटे की बारिश से नाले का पानी सड़क पर आया, लोग रहे परेशान

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : मंगलवार को हुई लगभग एक घंटे की बारिश से शहर की नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ गया. बारिश से एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी ओर से नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ा. शाम में लगभग चार बजे अचानक काले बादल छा गये और झमाझम बारिश शुरू हो गई. लगभग एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई. बारिश के साथ ओले भी गिरे, लेकिन इस बारिश से शहर की साफ-सफाई पोल खोल कर रख दी. शहर के थाना रोड स्थित सिस्टर निवेदिता महिला इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते में लगभग घुटने भर नाली का पानी जमा हो गया. इसके साथ ही कई दुकानों व घरों में भी नाली का गंदा पानी जमा होने से लोगों ने नगर परिषद् के खिलाफ जमकर रोष जताया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-safety-team-recovered-72-thousand-fine-from-26-people-notice-to-48-vehicles/">जमशेदपुर

: सड़क सुरक्षा टीम ने 26 लोगों से वसूला 72 हजार जुर्माना, 48 वाहनों को नोटिस

लोगों को आवाजाही में हुई परेशानी

स्थानीय लोगों ने लगभग दस साल से इस इलाके में बारिश के बाद नाली का पानी सड़क पर आ जाता है, लेकिन इस ओर न अधिकारी ध्यान दे रहें हैं और न ही जनप्रतिनिधि. जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह शहर के बाटा रोड, पवन चौक, तम्बाकू पट्टी रोड, पुरानी रांची रोड, कुंभा टोली, सरफराज क्वार्टर, झुमका मोहल्ला समेत अन्य कई मोहल्लों में बारिश व नाली का पानी सड़क पर जमा हो गया. इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं कई दुकान व घरों में भी नाली का गंदा पानी घुसने के कारण लोग परेशान रहें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही